सुनिल खेड़े@जोबट शाम के करीब 4:00 बजे ग्राम पंचायत उंडारी के होली फलिया में डेढ़ वर्षीय बालिका सरिता पिता जीवन डावर की खेलते खेलते समीप पड़ी पानी की भरी हुई बाल्टी में औंधे मुंह जा गिरने से एवं परिवार के किसी भी सदस्य का ध्यान ना जाने से बालिका मौत हो गई। परिजन उसे लेकर शाम को अस्पताल आए थे किंतु डॉक्टर के मृत घोषित करने पर परिवार वाले उसे अपने गांव उंडारी ले गए । जब इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस की टीम बालिका की बॉडी को वापस जोबट अस्पताल लेकर आ गई अब बालिका का पोस्टमार्टम सुबह होगा। Post navigation ट्रैक्टर मोटरसाइकिल की भिड़ंत में पिता गंभीर रूप से घायल तो 2 वर्षीय मासूम बालिका की मौत सविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की वजह से आज हम आजादी का जीवन जी रहे है – सुरपाल अजनार