सलमान शैख@पेटलावद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में हुई हत्या के विरोध में कल गुरुवार को करणी सेना 11 बजे पेटलावद के श्रद्धांजलि चौक पर पुतला दहन किया जाएगा, इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। करनी सेना परिवार ने समस्त राजपुत समाज व संगठनो के साथ सर्व समाज को इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं कल करनी सेना के जीवन सिंह शेरपुर ने मप्र बंद का आव्हान भी किया है। हालांकि पेटलावद बंद का आव्हान अभी नहीं हुआ है। बता दे कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से राजस्थान सहित पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के मामले में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संज्ञान लेते हुए डीजीपी उमेश मिश्र से घटना की जानकारी ली। इसके बाद राज्यपाल ने डीजीपी को प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करें। Post navigation विश्व एड्स दिवस पर कैंडल मार्च किया, जागरूकता रैली निकाली करणी सेना केे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर राजपुत समाज ने जंगी प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन