थांदला। मप्र मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा वीएचएमएस चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज रतलाम का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा।

इस परीक्षा परिणाम में  सर्व प्रथम सावन शर्मा ने 1500 में से 1102 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, पायल पाटीदार ने 1062 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और संस्कृति व्यास ने 1059 अंक  तृतीय स्थान प्राप्त  कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में उल्लास है। डा. एसएम शतं मेमोरियल मेडिकल फाउंडेशन के डायरेक्टर डा. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. भरत पटेल, प्रबंधक दिनेश उपाध्याय , थांदला के ब्राह्मण समाज एवं कई सामाजिक से सस्थाओ व पत्रकारों  आदि ने संस्कृति व्यास पायल पाटीदार  को बधाई दे कर उज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *