झाबुआ, राणापुर, थांदला से भाजपा ने छह साल के लिए 9 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

- Advertisement -

झाबुआ लाइव डेस्क-

झाबुआ जिले की थांदला और राणापुर नगर पंचायत क्षेत्र के नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध संगठन से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व उनके समर्थको सहित 9 लोगो को 6 वर्षो के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया गया है। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने बताया पार्टी विरूद्ध कार्य करने और बार-बार समझाइश दिए जाने के बावजूद भी लगातार अनुशासनहीनता किए जाने के कारण पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को संभागीय और प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिए निलम्बित किया गया। निलम्बित किए गए लोगो में राणापुर के वार्ड 10 से राकेश जोशी व शशिकांत जोशी तथा थांदला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 1 से लिजु दिनेश कटारा, नगर मंत्री दिनेश कटारा वार्ड 2 से नगर उपाध्यक्ष मणीराम ब्रजवास, कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल वार्ड 3 से संदीप उपाध्याय, वार्ड 4 सेकिशोर आचार्य वार्ड 5 से राजू धानक सहित वार्ड 7 से ग्रामीण मंडल मंत्री गोपाल वैरागी शामिल है।