झाबुआ डेस्क। जिले में पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने वाले शासकीय सेवकों को समारोह पूर्वक समस्त भुगतानो को करने का निर्णय लिया एवं कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता के मार्गदर्शन में 31 मार्च तक सेवानिवृत्त हुए जिले के सभी 15 सेवकों को समस्त स्वत्वों का भुगतान समारोह आयोजित कर किया गया। आज 31 मार्च को मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए सेवकों को कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने शॉल-श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सभी ळासकीय सेवको को समस्त स्वत्वों के भुगतान संबंधित आदेश दिए। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने कहा कि आपकों जीवन को अब अपने अनुसार जीने के लिए आजादी मिल गई है, आप स्वस्थ रहे, दीर्घायु हो।
ये हुए सेवानिवृत्त- दिनेश जोशी अधीक्षक, कसना जमादार, उदयसिंह नायक पटवारी, जेलाबाई कुक, जगदीश प्रसाद हरदेनिया प्राचार्य, वेस्ता वसुनिया सहायक शिक्षक, सुशीला बी डामर सहायक शिक्षक, दलसिंह कटारा सहायक शिक्षक, भूरका भाभर भृत्य, श्री शेरू चंगोड भृत्य, मांगीलाल डावर वन क्षेत्रपाल, यादवराव इलेक्ट्रिशियन, कैलाशचन्द्र जोहर उपयंत्री, जयादेवी पाठक प्रधाध्यापक प्राचार्य आज रिटायरमेंट हो गए।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
Prev Post
Next Post