झाबुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिले की कद्दावर कांग्रेस नेत्री कलावती भूरिया ने सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्नï लगाते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा 100 लगाओं, पुलिस बुलाओं योजना आरंभ की गई है, इसके माध्यम से शासकीय राशि का दुरूपयोग किया गया है, जबकि सरकार को पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाना थी, जिससे बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होता, लेकिन सरकार अपने हित को साधने में लगी हुई है। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष भूरिया ने जिले की सुरक्षा स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया कि जिले में पिछले कुछ माहों में लूट, चोरी, बलात्कार एवं अपहरण जैसी वारदातों में इजाफा हुआ है, लेकिन रोकने में पुलिस विभाग नाकाम साबित हुआ है, जिसका कारण पुलिस विभाग में स्टॉफ की कमी होना है। विभाग में होनहार एवं बेरोजगार युवकों की भर्ती नहीं होने से पुलिस बल की कमी के चलते इस तरह की वारदातों में इजाफा हो रहा है और उधर बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे है।
वाहनों का ही उपयोग नहीं
भूरिया ने बताया कि जिले के पुलिस विभाग के पास पूर्व में ही सुरक्षा के लिए पर्याप्त वाहन है, ऐसे में सरकार द्वारा 100 लगाओ, पुलिस बुलाओ योजना शुुरू कर उसमें भारी राशि खर्च कर नए वाहन खरीदे गए है और उन्हें चलाया गया है। आश्चर्य का विषय यह है कि जिले में यह वाहन तो चल रहे है, लेकिन इस वाहन में केवल वाहन चलाने वाला एक ही आरक्षक मौजूद रहता है, क्योकि इस व्यवस्था के लिए विभाग के पास अलग से बल ही नहंी है। भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह सरकार द्वारा शासकीय धन की बर्बादी है।
अपने हित को साधा जा रहा
उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने हित को साधने में लगी हुई है, उन्हें आम जनता की पीढ़ा से कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार इस तरह की नई-नई योजना निकालने की बजाय बेरोजगार युवकों की पुलिस विभाग में भर्ती करे, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त होने के साथ जिले की सुरक्षा व्यवस्था भी माकूल हो सकेगी।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया