शैलेष दुबे को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर जिले के भाजपाइयों में मनाई खुशियां

- Advertisement -

झाबुआ। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे को शामिल किए जाने पर जिले के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल छा गया। इस अवसर पर शैलेष दुबे ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान द्वारा जो मौका दिया गया है वह निश्चित ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जिले के लिए सौभाग्य एवं गौरव का विषय है। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के अनुसार पार्टी को आगे बढ़ाने तथा भाजपा को जिले में मजबूत करने का कार्य करेंगे। दुबे ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना तथा आगामी सभी निर्वाचनों में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लोकहित की जनोन्मुखी योजनाएं चल रही है उसका अधिक से अधिक जिलेवासियों को लाभ दिलाने में हम प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पूरी तत्परता से काम करेंग। इस दौरान जिले के भाजाइयों ने शैलेष दुबे का सम्मान खा जिसमें नगर मंडल अध्यक्ष बबलु सकलेचा, पार्षद सईदुल्लाखान, नंदलाल रेड्डी, संजय डाबी, विजय चौहान, इरशाद कुरैशी, मेघनगर के पार्षद संतोष परमार, कौशलराज सोनी, प्रकाश ब्रजवासी, रोहित झामर, रूपेश मोदी, जितेन्द्र ब्रजवासी, मोटा सोनी, संजय शाह, बबलू सैयद, गोलू कुरैशी, अर्जुन चौहान, दीप्तिन मकवाना, छत्रपति जयदेव दवांडे, अजय गणावा के अलावा बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुबे का स्वागत करते हुए निर्मला भूरिया को भी प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिये जाने पर बधाईया देते हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।