शरद पूर्णिमा को राजवाडा चोक में संगीत पर थिरके हजारों पांव

- Advertisement -

2झाबुआ। शरद पूर्णिमा की रात को एक बार फिर राजवाडा चोक मे हजारो पांव संगीत की स्वर लहरियो के बीच थिरक उठे, रात्रि 9 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक राजवाडा मित्र मंडल एवं श्री देवधर्मराज नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित शरद पूर्णिमा पर आयोजित गरबा रास कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवक युवतियों एवं महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ सतत 3 घण्टे तक गरबा खेल कर नगर के इतिहास को दोहराया। राजवाडा मित्र मंडल के संयोजक बृजेन्द्र शर्मा चुन्नु भैया के सौजन्य से देवेन्द्र चोहान अध्यक्ष, गोपाल नीमा, अजय सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, संजय कटकानी, दिलीप कुशवाह, अजय पोरवाल आदि की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित शरद पूर्णिमा के गरबोत्सव में पूरा राजवाडा गरबा प्रेमियों एवं दर्शको से खचाखच भर गया तथा दोहद गुजरात की राजू एण्ड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक गरबा गीत प्रस्तुत किए। संगीत के सतत प्रवाह के चलते हजारो पांव एक साथ थिरक उठे और पूरा वातावरण पावागढ़ जैसा आभास दे रहा था। रात्रि ठीक 12 बजे गरबो का समापन होने के साथ ही महामंगल आरती सम्पन्न हुई एवं हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप मे मेवा मिश्रित केशरिया दूध का वितरण किया गया। राजवाडा मित्र मंडल नव दुर्गाउत्सव समिति की अध्यक्ष देवेन्द्र चोहान ने नगर की जनता को शरद पूर्णिमोत्सव को सफल बनाने के लिए आभार मानते हुए कहा कि इस वर्ष पेटलावद ब्लास्ट कांड मे दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में राजवाडा मित्र मंडल ने किसी भी प्रकार के पुरस्कार का प्रावधान नहीं करते हुए तथा किसी भी सेलेब्रिटी को कार्यक्रम में आमंत्रित नही करके 1 लाख 51 हजार की राशि पेटलावद त्रासदी के पीडितों के लिए सुरक्षित रखी तथा नगर की जनता से भी इस पुनित कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया था जिसका परिणाम यह रहा कि शरद पूर्णिमा तक उक्त राशि जन सहयोग के कारण 5 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है तथा राजवाडा मित्र मंडल द्वारा उक्त राशि पेटलावद ब्लास्ट पीड़ितो की सहायतार्थ प्रदान करेगी। राजवाड़ा मित्र मंडल के इस अनुकरणीय कार्य का पूरे अंचल एवं जिले में स्वागत किया।

राजवाडा मित्र मंडल का किया गया सम्मान
4नगर में पिछले 30 बरसों से राजवाडा मित्र मंडल एवं श्री देवधर्मराज नवरात्री महोत्सव समिति द्वारा उत्कृष्ट करबा महोत्सव के आयोजन एवं पेटलावद हादसे में प्रभावितो की सहायतार्थ एक कदम हम चले एक कदम तुम चलो जेसे सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य को दृश्टिगत रखते हुए पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा राजवाडा मित्र मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह चोहान का शरद पूर्णिमा की रात्री को षिल्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण सोनी, पियुष गादिया, अजय जैन, संदीप जैन, मनोज कुमार अरोर, आफताब कुरैशी, राजेन्द्र सोनी, अमीतसिंह जादोन, रामप्रसाद वर्मा, लेखनाथ आचार्य आदि पत्रकारो ने राजवाडा मित्र मंडल की अनूठी पहल तथा नगर की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिये सम्मानित कर बहुमान किया।