विक्रम सेन को मिला राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान

- Advertisement -

झाबुआ । सीहोर में आयोजित स्व. अबादत्त भारतीय स्मृति समारोह में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन को वर्ष 2016 का राष्ट्र स्तरीय पत्रकारिता सम्मान देकर इस अंचल सहित प्रदेश एवं देश के कलमाकारों का सम्मान निश्चित ही पत्रकार जगत के लिये गौरव की बात है। सेन ने इस अदिवासी अंचल से अपनी कलम की ताकत से पत्रकारिता को एक नया आयाम देते हुए ग्रामीण पत्रकारिता के महत्व को देश के सूदूर अंचलों तक पहुंचाने में अथक मेहनत की। सेन को मिले राष्ट्रीय सम्मान पर जिले के पत्रकारों ने बधाइया देते हुए इसे अंचल का गौरव निरूपित किया। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन का सीहोर में सम्मान होने पर प्रदश उपाध्यक्ष सलीम शैरानी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनूप भंडारी, मुकेश मेहता, जिला उपाध्यक्ष अली असगर बोहरा, संभागाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, युवा ईकाई के जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित, बबलू बैरागी, निलेश भानपुरिया, जिलाउलहक कादरी, भूपेन्द्र बरमंडलिया आदि ने बधाइयां दी।