झाबुआ। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष रमेश डोशी, सचिव हेमेन्द्र अग्निहोत्री एवं उपाध्यक्षद्धय बीएल सोनी एवं श्री विजय संघवी ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला अभिभाषक संघ झाबुआ द्वारा जिले के वरिष्ठतम सक्रिय एवं क्रियाषील सदस्यों का सम्मान समारोह 14 मई को मप्र उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति विवेक रूसिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है इससे पूर्व भी जिला अभिभाषक संघ द्वारा वर्ष 2005 में वरिष्ठ अधिवक्ता वरदीचंद्र अग्रवाल एवं जगदीश नारायण सक्सेना का सम्मान किया जा चुका है। रमेश डोशी ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं ने वकालात के पेशे में 45 वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है उनका सम्मान साल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर किया जाएगा जिला अभिभाषक संघ द्वारा सम्मानित किये जा रहे अभिभाषको में वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल संघवी, आनन्दीलाल संघवी, राजमल राठौर, रमेश डोशी, जगदीश नीमा, दिनेश सक्सेना, राजेन्द्र पंचोली, पूनमचंद गादिया, यशवन्त भटट, व्यंकटेशराव अरोडा, मांगीलाल पुरोहित, राजेन्द्र व्यास, एवं वीरेन्द्र व्यास है।
Trending
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?
- बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी