झाबुआ। जिला समन्वयक उद्यमिता विकास केन्द्र मप्र (सेडमैप) झाबुआ लघु उद्योग व स्वरोजगार के इच्छुक युवक-युवतियों हेतु नि:शुल्क उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन उद्यमिता विकास केन्द्र मप्र (सेडमैप) के द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र झाबुआ एवं जनपद पंचायत मेघनगर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा प्रायोजित है, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को 4 सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान कर उनके ऋण प्रकरण तैयार कर बैंकों को भेजे जाएंगे, जिससे युवा अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञो द्वारा सफल उद्यमी केे गुण, व्यक्तित्व विकास, सम्प्रेषण कला, परियोजना प्रपत्र तैयार करना, बैंक प्रक्रिया, बिमा व स्वरोजगार मे बिमा का योगदान, व्यवसाय में लेखा जोखा का महत्व आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवक-युवती मेघनगर हेतु जनपद पंचायत, मेघनगर में 24 मई से पूर्व तथा झाबुआ हेतु जिला व्यापार एव उद्योग केन्द्र झाबुआ से 23 मई से पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन प्राप्त कर सकतें है। प्रशिक्षणार्थियो का चयन साक्षात्कार के माध्यम से साक्षात्कार समिति द्वारा किया जाएगा।
Trending
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?
- बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी