भाजपा ने फूंका दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल का पुतला

May

झाबुआ। आतंकवाद के खिलाफ सेना द्वारा की जा रही कार्रवाई के सबूत मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय फव्वारा चौक पर जलाया। पुतला दहन के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि भारत की सुरक्षा के मददेनजर आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी भी प्रकार की नरमी नही बरत रहे है। भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की सभी भारतीयों सहित विश्व के सभी देश प्रशंसा कर रहे है। भारतीय सेना की इस सशक्त कार्रवाई से सम्पूर्ण भारतीय जनमानस का मनोबल बढ़ा है वही दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल सेना की इस कार्रवाई के संबंध में सबूत मांग रहे है जो कि प्रत्येक भारतीय के लिए असहनीय है। भाजपा कडी निंदा करते हुए उनकी पाकिस्तान परस्ती के मददेनजर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करती है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, गोपाल पंवार, सावित्री मेडा, महेन्द्र तिवारी, शैलेष दुबे, अंबरीश भावसार, बबलू सकलेचा, कीर्ति भावसार, अंकुर पाठक, राजा ठाकुर, अमित शर्मा आदि उपस्थित थे।
फोटो-8 – पुतला दहन के पूर्व नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता