झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर झाबुआ
जिला मुख्यालय पर 23 जनवरी को एक वृहद बैठक स्थानीय पैलेस गार्डन पर दोपहर 12 बजे आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार निवृत्तमान जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे से विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। इस वृहद बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति भी तय की जायेगी। जिसमें प्रमुखता से 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिले के संगठनात्मक 11 मंडलों में एक साथ समर्पण कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा। प्रदेश के निर्देश अनुसार प्रत्येक मंडल से 4 नए समर्पण करने वाले कार्यकर्ता को भी आमंत्रित किया जाएगा। वही आगामी मंडलों व जिला कार्यकारिणी के गठन एवं विधानसभा प्रबंध समिति, जिला स्तरीय प्रबंध समिति और कोर ग्रुप के गठन पर भी चर्चा की जाएगी। उक्त वृहद बैठक में जिले के भाजपा विधायक, समस्त निर्वाचित संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व महामंत्री, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, मीसाबंदी, पूर्व समस्त जिला व मंडल अध्यक्ष व महामंत्री के साथ 11 संगठनात्मक मंडलों में आजीवन सहयोग निधि के समर्पण से जुडे प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भी इस वृहद बैठक में आमंत्रित किया गया है।
Trending
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- जन्माष्टमी पर नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा अंचल
Prev Post