चंद्रभानसिंह भदौरिया चीफ एडिटर झाबुआ-अलीराजपुर एक नई व्यवस्था के तहत प्रदेश भाजपा ने अलीराजपुर जिले के बोरी भाजपा मंडल को कार्य व्यवस्था की सुुविधा को देखते हुए अब झाबुआ जिला भाजपा को सौंप दिया है जिसके साथ ही बोरी मंडल के अध्यक्ष संजय गांधी ने मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। संजय गांधी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अलीराजपुर का दायित्व संभालते रहेंगे। झाबुआ भाजपा के जिलाध्यक्ष ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा है कि चूंकि बोरी मंडल के तहत आने वाले 34 मतदान केंद्र झाबुआ विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं इसे देखते हुए प्रदेश इकाई ने यह फैसला लिया है। जल्द ही बोरी के नए मंडल अध्यक्ष की घोषणा मनोहर सेठिया करेंगे। इसके पहले संजय गांधी ने भाजपा अलीराजपुर जिलाध्यक्ष को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा था कि प्रदेश भाजपा की नई व्यवस्था के तहत बोरी मंडल अब झाबुआ जिला भाजपा की इकाई होगा। इसलिए भाजपा जिलाध्यक्ष को किसी तरह की असुविधा न हो इसलिए वह इस्तीफा सौंप रहे हैं। Post navigation अविवाहित 27 वर्षीय युवक ने गले में फंदा डाल झुला फाँसी पर, जांच में जुटी पुलिस बस के इंतजार में खड़े ग्राम तड़वी को अचानक ही मौत ने अपने आगोश में लिया