पेड़ पर यह दृश्य जिसने भी देखा, कदम थम गए, धड़कन बढ़ गई

- Advertisement -

जोबट, पारससिंह भदौरिया की रिपोर्टः जिले में एक सनसनीखेज मामलेमें एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। महिला के गले में फांसी का फंदा था। यह साफ नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

पुलिस को सुबह सूचना मिली थी की जोबट-देगांव रोड़ पर एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन यदि मामला आत्महत्या का है तो यह महिला पेड़ पर इतनी ऊंचाई पर कैसे चढ़ गई।

Suicide Imageहालांकि, पुलिस की पहली कोशिश महिला की पहचान करने की है। इसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है।