झाबुआ। जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार की सुबह को पेटलावद नगर के बस स्टैंड के पास स्थित निजी सेठिया रेस्टोरेंट में हुए भीषण ब्लास्ट में मृतको के प्रति शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही का ही परिणाम है। उन्होने मृतको के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रूपये मुआवजा राशि तथा दुर्घटना में गंभीर घायलों को तुरंत अच्छी चिकित्सा व्यवस्था तथा उचित मुआवजा सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। उन्होने कहाकि पेटलावद में हुए इस भीषण हादसे में समूचा क्षेत्र आहत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्वजिलाध्यक्ष शांतिलाल पडियार, रामेश्वर निखरा, प्रवक्ता आचार्य नामदेव, हर्ष भटट, मनोहर भंडारी सहित जिले के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, एवं प्रवक्ता आचार्य नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि पेटलावद में हुए भीषण हादसे को लेकर शनिवार एवं रविवार के पूर्व निर्धारित बैठकें एवं कार्यक्रम स्थगित कर दिए है तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पेटलावद पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष शांतिलाल पडियार, सुरेशचंद्र जैन (पप्पु भैया), जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हनुमंतसिंह डाबडी, प्रकाश रांका, पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, जेवियर मेडा, वीरसिंह भूरिया, रतनसिंहजी भाबोर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट, जिला कांग्रेस महामंत्री सलीम शेख, सुरेश मुुथा, जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, कांग्रेस नेता चंद्रवीर सिंह राठौर, रूपसिंह डामोर, कलावती गेहलोत, अकमालसिह डामोर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मन्नालाल हामड, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सारंगी अग्निनारायण सिंह, प्रदीपसिंह तारखेडी, अजय वोहरा, हीरालाल डाबी, लाबु चारण, सुखराम सरपंच, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा, सेवादल संगठक राजेश भटट, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भुरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, नरेन्द्र कटकानी, महेन्द्र सिंह राठौर, ठा. डुंगरसिंह रायपुरिया, घनश्यामसिंह राठौर, मनोहरसिंह राठौर, जमुनालाल पाटीदार, कलसिंह भुरिया, कमलेश बम, कनु भाई राठौर आदि ने मृतकों को श्रद्वांजति देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं प्रवक्ता हर्ष भटट ने जानकारी देते हुए बताया कि पेटलावद के हादसे से पुरा जिला आहत है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को जिले के सभी व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों को शोक स्वरूप बंद रखने की अपील की है। इस हादसे के मृतकों को जिला एवं ब्लाॅक मुख्यालयों पर प्रातः 11 बजे श्रद्वांजलि दी जावेगी। इस हादसे में करीब 100 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है।
Trending
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे
- नहाते समय तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत
- 30 जून से 01 अक्टूबर 2026 तक नदियों से रेत खनन पर रहेगा प्रतिबंध
- रायपुरिया में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भव्य दीप यज्ञ का हुआ आयोजन
- करोड़ो की लागत से बने हाई सेकेंडरी स्कूल भवन में अभी भी सन्नाटा
- बारिश पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान तथा अर्थ दान कर कर दिया कच्ची सड़क निर्माण
- सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात
- कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल
- विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा गौरव सम्मान एवं विकसित भारत सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न
Prev Post