झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद थाना क्षेत्र के तलाबपाडा गांव में दोपहर 12 बजे तलाबपाड़ा निवासी सुनीता पति प्रेम मेड़ा (24) बकरियां चरा रही थी। पशुओं को चराते-चराते वह एक कुएं के पास पहुंची, जहां उसने सोचा कि इसमें से उतर बर्तन से पानी लेकर आती हूं और पशुओं को पिला देती हूं। वह कुएं में पानी लेने के लिए उतर ही रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। चूंकि महिला को तैरना नहीं आता था। इसके कारण उसकी कुएं में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर महिला के परिजनों को मिली तब से वे बदहवास है। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पेटलावद थाने से एएसआई पीएस भाटी और एमएल भाटी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर कारवाई कर रही है। पेटलावद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
Trending
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर