पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए बनाए मिट्टी के गणेश जी

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नगर की एक बालिका ने इको फ्रैंडली गणेश की मूर्ति तीन दिन की मेहनत के बाद तैयार की। नगर के भैरव चौक की रहने वाली बालिका अंजली मोहन मिस्त्री ने तीन दिन की मेहनत कर मिट्टी के गणेश की प्रतिमा तैयार की। पर्यावरण सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अंजली ने यह पहल की है। अंजली से चर्चा की गई तो उसने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करने के उद्देश्यसे नगर के नागरिकों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की मूर्ति बनाई गई। जिसे देशी रंगो से सजाया गया। अंजली की इस पहल पर नगर परिषद अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी, नप सीएमओ एलएस डोडिया और स्वच्छता निरीक्षक आनंदविजय सिंह राठौर ने स्वागत किया। उन्होंने कहा की एक बालिका की इस पहल से नगर के अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेना चाहिए। नगर में विभिन्न स्थानों पर गणेशजी की स्थापना की गई। इसके साथ ही नगर के कई घरों में भी भगवान की मूर्ति स्थापित गई। गणेश स्थापना के साथ भगवान को लडडू का भोग लगाया गया।