नगर मुकम्मल बंद, नहीं खुली एक भी दुकान

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
किसान यूनियन संघ के आह्वान पर नगर पूरी तरह से बंद रहा। अल सुबह से ही यूनियन के कार्यकर्ताओ की वाहनों की टोली नगर बंद को प्रभावी बनाने हेतु नगर के चक्कर लगाता रही। अंचल के सभी कृषक बंद को सफल बनाने हेतु नगर मे एकत्रित हुए।
रात्री में हुई मुनादी
रात्रि तकरीबन 11 बजे नगर मे नगर बंद हेतु मुनादी की गई। किसान यूनियन संघ द्वारा पुलिस थाना थांदला में आवेदन के पश्चात नगर में मुनादी करवा कर व्यापारियों से निवेदन किया कि आंदोलन में मृत किसानो के विरोध में किए गए बंद मे सहयोग करे जिस पर नगर के समस्त व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद रख समर्थन किया गया।