झाबुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने मेघनगर ब्लाक के ग्राम तलवली एवं ग्राम फुडतलाब में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। चौपाल में ग्रामीणो से पूछा कि राशन मिलता है या नहीं, आंगनवाडी रोज खुलती है या नहीं, बंटवारे/नामांतरण के प्रकरण तो लंबित नहीं है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन मिलता है या नहीं/ पेयजल की कोई समस्या तो नहीं है। पेंशन सभी को मिलती है या नहीं मुख्यमंत्री, इंदिरा आवास, कपिल धारा कूप की राशि तो शेष नहीं है।
अधूरे काम पूर्ण नहीं हुए तो सचिव से होगी वसूली
चौपाल में कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने अधूरे सभी काम पूर्ण करवाने एवं भुगतान करने के निर्देश दिये। काम का भुगतान नहीं होगा तब तक सचिव रोजगार सहायक एवं उपयंत्री के वेतन का आहरण नहीं किया जा सकेगा। ग्राम पंचायत में जितने भी अपूर्ण कार्य है सचिव 31 मार्च तक पूर्ण करवाये। यदि कार्य पूर्ण नहीं हुए तो सचिव से कार्य पर हुए व्यय की वसूली की जाएगी। ग्राम तलावली में मनेरगा के कार्यो का भुगतान सात दिवस में करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री आवास मिशन के सभी हितग्राहियों को आवास की किश्त का भुगतान करवाने के निर्देश दिए। ग्राम फुटतालाब में ग्रामीणो ने दिसम्बर माह का खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत की इस पर कलेकटर डॉ. अरूणा गुप्ता ने फूड इस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए दिसम्बर एवं जनवरी माह का खाद्यान्न एक साथ वितरित करवाने के निर्देश दिये। यदि खाद्यान्न का वितरण दो दिवस में नहीं किया तो फुड इन्सपेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कलसिंह भाभर, अपर कलेक्टर दिलीप कपसे, संयुक्त कलेक्टर मण्डलोई, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण शकुन्तला डामोर,एसडीएम थांदला बालोदिया, सीईओ सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Next Post