दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक बाधित होने से यात्री परेशान

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
दिल्ली मुम्बई मुख्य रेलवे ट्रैक बाधित दिल्ली से मुंबई मुख्य रेल मार्ग तकनीकी कारणों से लगभग 1 घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान उज्जैन दाहोद फास्ट पैसेंजर 1 घंटे तक बामनिया खड़ी रही, जिससे यात्रियों परेशान देखे गए। वही दाहोद इलाज के लिए जाने वाले मरीजों के साथ अप-डाउन करने वाले कर्मचारी भी परेशान दिखाई दिए। करीब एक घंटे बाद ट्रेक चालू हुआ जिसके बाद गाडिय़ों की आवाजाही चालू हुई।