झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
बामनिया के लाडले प्रशांत-प्रिंस एंव पेटलावद बलास्ट मे दिंवगत आत्माओ की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिये कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमे आयोजन की शुरूआत मे दिंवगत आत्माओ को श्रद्धांजलि दी गई जिसमे दीप प्रज्वजलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कवियो का स्वागत आयोजन समिति ने किया। आयोजन मे कवि प्रवीण अत्रे ने नए दोर पर बोलते हुए कहा कि जिंदगी मे दोस्त तो होना ही चाहिए। वही पेरोडीकार पार्थ नवीन ने जर्दा पर बोलते हुए जर्दा जीवन को नष्ट किए जा रहा है तो न्रमता नमिता ने अपनी प्यार भरी प्रस्तुतियो से से शमा बांधा। वही वाहे गुरू भाटिया ने शेषनाग पर काव्य पाठ करते हुए जबसे मैंने आदमी को डसा मेरा फन दुखने लगा। वही ब्रजराज ब्रज ने गंगा पर काव्य पाठ करते हुए कहा कि गंगा मे जो अगर सुअर भी डुबकी लगाए तो वह भी इंसान बनकर निकलता है वही राजनिति कि गंगा मे इंसान जाता तो वह इंसान बेकार बनकर निकलता है।कवि सम्मेलन को श्रोताओ ने देर रात तक भरपूर आंनद लिया कवि सम्मेलन मे इतना जनसैलाब उमडा कि स्थिति यह रही कि श्रोताओ का बैठने कि जगह तक नही मिली कवि सम्मेलन को सुनने के लिए श्रोता पेटलावद, रायपुरिया, सांरगी, करवड, खवासा, थांदला, रावटी, राणापुर आदि दूरदराज स्थानो से आए। कवि सम्मेलन मे स्थानीय कांतिलाल चोपडा ने भी प्रशांत प्रिंस भाव विभोर अपनी खुद कि बनी चार पंक्तियां प्रस्तुत की कार्यक्र्रम का संचालन कवि लोकेष जडिया ने किया आयोजन के समापन के पूर्व सभी कवियो को स्मृति चिन्ह समिति द्वारा भेंट किए गए। आयोेजन मे आयोजन समिति के सत्यनारायण शर्मा, लोकेन्द्र चाणोदिया, विकास चोपडा, मंयक बाफना का विशेष सहयोग रहा एंव आभार सत्यनारायण शर्मा ने माना।
Trending
- चारधाम यात्रा संपन्न होने पर एक बेटी ने पैतृक व ननिहाल गांव में किया भागवत कथा का आयोजन
- पेटलावद में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे
- किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन
- पूजा के दीपक से लगी आग में कबाड़े की गोदाम में भारी नुकसान
- अनाज व्यापारी की दुकान में 19 लाख रुपये की बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
- श्री पछाट भैरव नाथ मंदिर में भजन संध्या, महाआरती एवं भंडारे का हुआ भव्य आयोजन
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
- पेटलावद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती