झाबुआ लाइव के लिए पारा से राजा सरतलिया की रिपोर्ट-पुलिस चौकी पारा ने दो साल से दुराचार के आरोप में फरार इनामी आरोपी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारा पुलिस चौकी प्रभारी बीआर बघेल ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर 19 सितंबर 2014 से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे ढाई हजार का इनामी मुख्य आरोपी रालू पिता रणसिंह बिलवाल निवासी सुखीईमली को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक रुपसिंह भूरयिा, जितेन्द्र सांकला आरक्षक चंदन सिंह का प्रयास सराहनीय रहा।
यह थी घटना- पीडि़ता ने अपनी फरियाद में बताया कि वह अपने मायके से ससुराल आ रही थी कि सुखीईमली निवासी रालु पिता रणसिह बिलवाल, कालू पिता रणसिंह बिलवाल, बादू पिता पांगलिया बिलवाल, धुमसिंह पिता रणसिह बिलवाल,बादु पिता दिल्ला वसुनिया व शेतान पिता तेरसिंह खराडी निवासी उटावा आदि 6 लोगों ने उसका अपहरण कर दुराचार किया था जिसका प्रकरण 19 सितंबर को 2014 को अपराध क्रमांक 672/14 आयपीसी की धारा 366, 376, 343, 506,34 में प्रकरण दर्ज किया था जिसमे दो आरोपी शैतान व कालू पूर्व मे गिरफ्तार किए जा चुके है, शेष चार फरार आरोपी पर पुलिस द्वारा ढाई-ढाई हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
Prev Post