झाबुआ। ग्राम पंचायत झकनावदा द्वारा प्रस्तुत शिकायत में उल्लेखित बिंदुओं की जांच जिला स्तरीय जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम सचिव गजेन्द्रसिंह राठौर द्वारा खेत सड़क निर्माण में जो मुर्रम उपयोग में ली गई है वह आसपास खेतों से खोद कर नहीं भरी जाकर आसपास की पहाडिय़ों से भरी गई तथा जो कार्य किया गया है उसमें जेसीबी मशीन तथा टै्रक्टर द्वारा कार्य करवाया जाकर मजदूरों से कार्य नहीं करवाये जाने के दोषी पाया। ग्राम पंचायत सचिव गजेन्द्रसिह राठौर झकनावदा द्वारा मनरेगा अधिनियम के नियमों का उल्लघंन किया गया है। शासन के निर्देशो की अवहेलना एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता के चलते गजेन्द्रसिंह राठौर सचिव झकनावदा को सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने निलंबित कर दिया है।
Trending
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
- सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर
- जोबट में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ