212झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दौलत भावसार ने बताया कि कांगे्रस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य पार्टी के नेता जिस तरह से जेएनयू मामले को लेकर देशद्रोहियों के पक्ष में खड़े होकर राष्ट्रीय संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं। इस गंभीर विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच जाएगी और कांगे्रस के चेहरे को बेनकाब करेगी। भावसार ने बताया कि जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर इस मुद्दे को लेकर २१ फरवरी रविवार को प्रादेशिक निर्देशानुसार एक साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में प्रदर्शन आयोजित किया जावेगा जिसमें मशाल जुलूस, जागरण रैली, धरना, आमसभा आदि कार्यक्रम आयोजित करके इन तत्वों के खिलाफ वृहद प्रदर्शन एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, तथा जनता के बीच इन पार्टियों की कुत्सित चालों एवं घृणित राजनीति के बारे में जानकारी दी जावेगी तथा जन जागरूकता के साथ ही वास्तविक तथ्यों से अवगत किया जावेगा।
रूपरेखा तय करने हेतु बैठक आज
भावसार ने बताया कि २० फरवरी को प्रात: १२ बजे से पार्टी के सुखदेव विहार कालोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर २१ फरवरी को आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिये जिले के भाजपा के विधायकगणो,,सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियो, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, संयोजको, समस्त जिला पदाधिकारियों, नगरीय निकायों के अध्यक्षों, मंडी समितियों के अध्यक्ष, सीसीबी अध्यक्ष की आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें सभी उपस्थित रहे।
Trending
- सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता
- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रमेश बघेल के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन
- चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा
- विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: परंपरा, आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव की अनूठी मिसाल
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
Next Post