झाबुआ। मप्र विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीष बीसी मलैया के मार्गदर्शन में मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ में उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयन सहकारी संस्था जीएल बड़ौले पीठासीन अधिकारी एवं यशवंत भंडारी सदस्य की उपस्थिति में सहकारी बैंक के ऋण वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निराकरण किया गया।जानकारी देते हुए बैंक के महाप्रबंधक विजयसिंह कुर्मी ने बताया कि आज की लोक अदालत में 6 प्र्रकरण प्रस्तुत हुए। जिसमें पक्षकारों द्वारा बैंक के साथ समझौता कर बकाया राशि जमा कर वसूली प्रकरण नस्तीबद कर दिया गया। आपने बताया कि इन प्रकरणों में ऋणियों को समझौते के अंतर्गत ब्याज की छूट भी दी गई। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के निरीक्षक जीएल सोलंकी, केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक कमलसिंह भूरिया, नारायण लाल सोनी, पर्यवेक्षक किशोर भट्ट, बैंक के फिल्ड एवं लोक अदालत प्रभारी राजेश राठौर सहित बैंक एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- खेल दिवस के अवसर पर अणु पब्लिक स्कूल के राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान
- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
- रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री
- बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- लापरवाही की भेंट चढ़ा नानपुर का नया अस्पताल भवन, जलभराव से 40 गांवों के मरीज परेशान
- सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये
- मेघनगर-अंतरवेलिया मार्ग पर फिर पलटा गेहूं से भरा ट्रक, लगा लंबा जाम
- अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, छकतला में सड़क से 3 फीट दूर लगेंगी दुकानें
- जन कल्याण शिविर: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चंद्रशेखर आजाद नगर की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग
- जनविश्वास अभियान: बालाघाट के कोरका-बोंदारी पहुंचे मुख्यमंत्री, जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद