झाबुआ लाइव डेस्क-
भाजपा नगर मंडल झाबुआ द्वारा शनिवार को अमर क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 85वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय आजाद चौक स्थित आजाद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी भाजपाईयों ने शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भावसार ने ब्रिटीश साम्राज्य से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद चन्द्रशेखर आजाद को स्मरण करते हुए उनके 85वें बलिदन दिवस पर सभी भाजपाई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आव्हान किया कि व आजाद के बताए मार्ग पर चल कर देश, प्रदेश एवं जिले के विकास में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह करें। उन्होंने आगे कहा कि देश के महानायक अमर शहीद आजाद की जन्म जयन्ती 23 जुलाई एवं शहादत दिवस 27 फरवरी को नगर पालिका एवं भाजपा मिल कर अब दोनों दिन वृहद रूप से आजाद की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिये कार्यक्रम आयोजित करेंगें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कांग्रेस ने किया नमन
अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 85वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस द्वारा श्रृद्वाजंली अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया। स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रात: 11.30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता मुख्य अतिथि सहित विशेष अतिथि प्रकाश जैन ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्जवलित किया तथा कांग्रेस जनों द्वारा चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर बारी-बारी से अपनी श्रृद्वाजंलि अर्पित की गई। सभी कांग्रेसजनों ने इस माटी के सपूत को शहीद चन्द्रशेखर आजाद के कार्यों को याद करते हुए उन्हे देश का महान क्रांतिकारी एवं राष्ट्र का महानायक बताया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद की शहादत को हिन्दुस्तान हमेशा याद रखेगा। आचार्य नामदेव ने कहा कि देश प्रेम की भावना से उतप्रोत होकर हमेशा अंग्रेजो से लड कर उनके दांत खटटे किये व राष्ट्रसेवा में अपना पूरा जीवन बलिदान दिया।
कलावती ने भी दी श्रृद्धांजलि
जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 85वीं पुण्यतिथि पर श्रद्वांजलि देते हुए अपने संदेश में कहा कि आजाद से हमे हमेशा स्वतंत्रता के लिए निरंतर लड़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। उनके दिखाए मार्गों पर चलकर हमें देश को प्रगति की एक नई ऊंचाई देना चाहिए।
Trending
- खेल दिवस के अवसर पर अणु पब्लिक स्कूल के राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान
- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
- रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री
- बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- लापरवाही की भेंट चढ़ा नानपुर का नया अस्पताल भवन, जलभराव से 40 गांवों के मरीज परेशान
- सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये
- मेघनगर-अंतरवेलिया मार्ग पर फिर पलटा गेहूं से भरा ट्रक, लगा लंबा जाम
- अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, छकतला में सड़क से 3 फीट दूर लगेंगी दुकानें
- जन कल्याण शिविर: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चंद्रशेखर आजाद नगर की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग
- जनविश्वास अभियान: बालाघाट के कोरका-बोंदारी पहुंचे मुख्यमंत्री, जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद