झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- – समीपस्थ ग्राम रामपुरिया में वर्षो से चली आ रही पानी की समस्या का हल आज तक नही निकल पाया, जबकि बीते वर्ष इसी ग्राम में कुएं से पानी निकालने में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था एवं स्वयं तत्कालीन कलेक्टर बी. चंद्रशेखर रामपुरिया पंहुचे थे और समस्या के हल के लिए तत्काल टैंकर चालू किये थे एवं समस्या के स्थायी हल के लिए ग्राम मे एक तालाब की मंजूरी दी थी, जो कि आज तक नहीं बना। वर्तमान में पूरी रामपुरिया पंचायत में महज एक हैंडपंप चालू है जिससे इंसानो के पीने की ही पूर्ति होती है तो पशुओं का क्या होगा?
रामपुरिया पंहुची जिला पंचायत अध्यक्ष
जल समस्या की विकरालता की जानकारी जब जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्षा कलावती भूरीया को मालूम पड़ी तो वह भी अपने आप को वहा जाने से नहीं रोक पाई। वहा जाने पर भूरीया ने ग्रामीणों से रूबरू होकर ग्रामीणो से उनकी परेषानी सुनी व मौके पर ही पीएचई के सब इंजीनियर पीएच बामनिया को बुलाकर समस्या के जल्द निकाल की सख्त हिदायत दी कि ग्रामीणो को पानी के लिए दर दर भटकना न पडे ऐसी जल व्यवस्था की जाए नही तो मै आपके कार्यालय पर धरने पर बैठ जाऊंगी। कलावती भूरिया के साथ जनपद अध्यक्ष मथुरी मूलचंद निनामा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर, पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा आदि साथ आये थे।
बोले संबंधित –
जिले में कही भी जल समस्या नही आने दी जाएगी। मैंने पीएचई विभाग से 500 नए बोर मय मोटर के मांग की है, मंजूरी नही हुई है इसके लिए मै प्रयासरत् हूँ– कलावती भूरीया, जि.पं. अध्यक्षा
जलस्तर गिरने से रामपुरिया में जल समस्या बड़ी है, विभाग द्वारा दो दिन पूर्व ही एक बोरींग करवाया है और जल्द ही एक सिंगल फेस मोटर भी मंजूर कर दी गई है। जो भी समस्या होगी निराकरण किया जाएगा।
– जेसीगर्ग, प्रभारी एसडीओ पेटलावद
ग्राम में आने वाली जल समस्या को लेकर में गंभीर हूं। मेरे द्वारा पीएचई विभाग से जल समस्या को लेकर मांग की गई है।
– दसुडी बाई सोमजी भूरीया, सरपंच, रामपुरीया
Trending
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज
Prev Post