झाबुआ। शासन के निर्देशानुसार प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का निराकरण कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। आवेदक ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाल में उपस्थित हुए एवं झाबुआ के ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने आवेदकों की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में इनकी सुनी गई समस्याएं
जनसुनवाई में अन्य ब्लाको से आए आवेदको के आवेदन कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर अली ने लिए। आवेदन निराकरण के लिये संबंधित विभागों को आॅनलाइन भेज दिए। आवेदकांे को कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने समझाइश दी की जनसुनवाई में वे अपने ब्लाक के विडियोकाफ्रेस हाल में उपस्थित होकर अपनी समस्या ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही बताए। आॅनलाइन जनसुनवाई में ग्राम खरडू ब्लाक रामा के आवेदक दशरथ पिता खेमचन्द ने विकलांग पेंशन पुनः प्रारंभ करवाने के लिए आवेदन दिया। वही ग्राम साड के सेल्समैन द्वारा सोसाइटी रोज नहीं खोलने की शिकायत तोलसिंग ने की व बोदरी बाई निवासी पेटलावद ने कुछ विपक्षियों द्वारा उसका मकान तोड़ दिए जाने की शिकायत की। शांति ग्राम पंचायत बोलासा तामडीपाडा फलिया तहसील पेटलावद ने बैंकवर्ड रीजन ग्राण्ट फंड योजना में मकान के लिए स्वीकृत राशि का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। सोनू, प्रियंका, प्रभु अमलियार एवं कु. अस्मिता ने कार्यालय सहायक सह डाटा इन्ट्री आॅपरेटर के पद पर संविदा पर तहसील कार्योलयों में नियुक्त होने के बाद से माह दिसम्बर 14 से आज दिनांक तक का परिश्रमिक भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की एवं वेतन भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
Next Post