चोटी काटने की घटना महिलाएं दशहत मे

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट 
आज सुबह जैसे ही ग्रामीण नींद से जगे झकनावदा के स्थानीय पुराना बस स्टैंड पर रहने वाली मन्नू बाई पति कमल की रात मे सोते वक्त चोटी कटने की घटना घटी। मनु बाई के अनुसार दंपती अपने घर मे रात मे सोए हुए थे, जब सुबह करीब 7 बजे उठे तो मनु बाई की चोटी कटी हुई पंलग के निचे पडी थी। यह खबर आग की तरह पूरे झकनावदा में फैल गई खबर मिलने के बाद पूरे गांव के ग्रामीण कमल के यहां एकत्रित हो गए और देखा चोटी कटी हुई पड़ी थी।

घटना के बाद महिलाएं दशहत में
झकनावदा में चोटी कटने की घटना सामने आने के बाद महिला दशहत में है घर घर टोने टोटके चालु हो गये है। महिलाए इसे माताजी का प्रकोप बताने लगी है। घर घर हल्दी के छापे लगा रही है,  नींबू,  मिर्च दरवाजे पर लगा रही है, नीम के पत्ते दरवाजे पर लगाये जा रहै है और माताजी के पांच उपवास करने का माहौल बन रहा है।