एसपी ने की 4 सहायक उपनिरीक्षक व 13 प्रधान आरक्षकों की नवीन पदस्थापना, यह पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हुए इधर से उधर

- Advertisement -

अब्दुल वली पठान, झाबुआ
एसपी आशुतोष गुप्ता ने झाबुआ जिले में लिखित पुलिस कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से सउनि आनंद मेड़ा को कोतवाली थाना झाबुआ से थाना थांदला, सउनि गीता वलनरिया थाना झाबुआ से महिला प्रकोष्ठ शाखा झाबुआ, सउनि राधा परमार थाना कल्याणपुरा से थाना झाबुआ, सउनि कमलकांत पलवार रक्षित केन्द्र झाबुआ से थाना झाबुआ में नवीन स्थान हेतु कार्यभार सौंपा है। वहीं 13 प्रधान आरक्षक जिनमें प्रआर जहीरुद्दीन थाना झाबुआ से थाना काकनवानी, प्रआर भूपेन्द्र थाना झाबुआ से थाना कल्याणपुरा, प्रआर मनोज थाना झाबुआ से थाना काकनवानी, प्रआर जगदीश थाना थांदला से थाना झआबुआ, प्रआर शैलेन्द्र शुक्ला थाना झाबुआ से थाना थांदला, प्रआर जोसफ थाना मेघनगर से थाना झाबुआ, प्रआर कैलाश थाना काकनवानी से यातायात झाबुआ, प्रआर जुवानसिंह थाना काकनवानी से थाना झाबुआ, प्रआर रामसिंह थाना काकनवानी से थाना झाबुआ, प्रआर हिम्मतसिंह यातायात झाबुआ से थाना मेघनगर, प्रआर शफीउद्दीन रक्षित केन्द्र झाबुआ से थाना काकनवानी, प्रआर दिनेश रक्षित केन्द्र झाबुआ से थाना पेटलावद, प्रआर कृष्ण रक्षित केन्द्र झाबुआ से थाना रायपुरिया।