Trending
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
बीती रात झाबुआ जिले के पेटलावद थाने के सारंगी मे लोहार की खारी के समीप एकमात्र पेट्रोल पम्प पर हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक बदमाशो ने यहां हजारो की लूट की है। बदमाशो ने यहां कार्यरत 4 कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की है। बताया जा रहा है पेट्रोल पंप संदीप पाटीदार का है। पेट्रोल पम्प को बंद कर बैग मे जमा राशि लेकर शैलेन्द्र पाटीदार ओर गगन घर की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशो ने रास्ते में कुल्हाडी मारकर बैग छीन लिया ओर फरार हो गये। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। शेलेंद्र को गर्दन मे चोट आई। उनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं घटना के बाद मौके पर एसपी महेशचंद्र जैन पहुंचे। इसी के साथ रात में चारो ओर पुलिस ने नाकेबंदी कीए लेकिन सफलता हाथ नही लगी। पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की वारदाते हो रही है। मंगलवार रात्रि में 9.20 बजे सारंगी में 1.25 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। और धारदार हथियार से दो लोगो को घायल कर दिया। वहीं पेटलावद में भी लगभग इसी समय नगर के मुख्य मार्ग से एक महिला के गले में से 20 ग्राम की सोने की चेन छीन कर बदमाश भाग गए।