श्रावण मास में महिलाओ ने की अनूठी पहल, निकाली भव्य कावडयात्रा, 10 किलोमीटर से जल लाकर किया भोलेनाथ का अभिषेक

- Advertisement -

लोकेन्द्र चाणोदिया @ बामनिया

~ धर्म के प्रति जाग्रति हो तो हर काम संभव होता है ऐसा कुछ बामनिया की महिलाओं ने कर दिखाया, सभी महिलाओं द्वारा माही नदी भेरूगढ़ से कावड में जल भरकर बामनिया रेल्वे कालोनी स्थित भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया | यह कावड़ यात्रा लगभग 10 किलोमीटर की थी सभी महिलाओं द्वारा 10 किलोमीटर पैदल चल कर बामनिया आकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया, सभी महिलाएं पूरे रास्ते हर हर संभु, हर हर महादेव के नारे लगाती चल रही थी| बामनिया के नागरिकों द्वारा महिलाओं का जगह जगह फूल गुलाल से स्वागत किया गया, एवं फलाहार भी वितरित किया गया | सभी महिलाएं प्रातः 6.30 बजे डेमू ट्रेन से भेरूगढ़ माही नदी पहुँची |