झाबुआ। जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना के पुरस्कार वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार जिला पशु चिकित्सा कार्यालय परिसर में किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग चोधरी ने कहा कि गौपालक प्राकृतिक तरीके से पशुओं को पाले उनके खान-पान एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे ताकि पशुपालन से अच्छी आय अर्जित हो सके। पशुपालन के लिए पशुपालन विभाग के डाॅक्टरों से समय समय पर मार्ग दर्शन लेते रहे एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का भी लाभ ले। कार्यक्रम में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं तिवारी सहित विभाग के डाॅक्टर्स एवं पशुपालन उपस्थित थे।
इन्हें मिला पुरस्कार
जिला स्तर पर आयोजित गोपाल पुरस्कार योजना में श्री मिलन विनोद पंचाल निवासी पिटोल की गाय को औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 17.273 लीटर के लिए प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपये। दीता तेजिया गुण्डिया निवासी पिटोल की गाय औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 15.553 लीटर के लिए द्वितीय 25 हजार, सुजानसिंह अमरसिंह दातला रंभांपुर की गाय को ओसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 14.800 को तृतीय पुरस्कार 15 हजार एवं जितेन्द्र हिरालाल राठौर निवासी बावडी की गाय औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 13.733 के लिए, रामलाल भागीरंथ पाटीदार निवासी रायपुरिया की गाय को ओसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 10.513 लीटर, श्री रामा सोमला मेडा निवासी रूपारेल की गाय को ओसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 10.120 लीटर, चेतन किशोर सतोगिया निवासी झाबुआ की गाय को औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 8.426 लीटर, जिलाबाई रामसिंह चोहान निवासी खडकूई की गाय को औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 8.293 लीटर, वालचंन्द शंकरलाल पाटीदार निवासी अगराल की गाय को ओसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 7.306 लीटर, श्री कमलेश हिरालाल पाटीदार निवासी अगराल की गाय ओसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 6.567 लीटर को सांत्वना, पुरस्कार 5-5 हजार प्रदान किया गया। प्रथम आने वाली गाय को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा।
Trending
- पानी की अत्यधिक समस्या के चलते ग्राम पंचायत ने कार्यपालन यंत्री को दिया आवेदन
- छकतला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक गिरने से एक गंभीर, दो घायल
- पारा में अघोषित बिजली कटौती से दिग्विजय सरकार की यादें हुईं ताजा, गर्मी और शादी के सीजन में व्यापारी परेशान
- ग्राम अगोनी में त्रि-दिवसीय कालिका माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक
- कृषि आदान विक्रेता संघ थांदला ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- रोड निर्माण कंपनी की कछुआ गति से रहवासी व राहगीर परेशान
- जोबट में बड़ा हादसा: कचरा वाहन की टक्कर से 6 घायल, बच्चों सहित सभी का इलाज जारी
- BRC पेटलावद का कन्या और बालक पेटलावद संकुल की स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
- गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग: जोबट में सर्वधर्म समाज की एकजुट आवाज, तहसील में सौंपा ज्ञापन
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल का विधानसभा में भाजपा पर हमला- “महिलाओं के नाम पर सिर्फ़ दिखावटी राजनीति कर रही सरकार”