झाबुआ लाइव के लिए अबदुल वली पठान की रिपोर्ट –
गृह मंत्री बाबूलाल गोर शनिवार को झाबुआ प्रवास पर थे। इस दोरान वे झाबुआ से सीधे दिवंगत सांसद दिलीपसिंह भूरिया के निवास माछलिया गए वह उन्होंने स्व. दिलीपसिंह भूरिया के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उसके बाद गृह मंत्री झाबुआ के पुलिस कंट्रोल रुम पहुंचे ओर प्रेस काॅन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने मप्र की शिवराजसिंह सरकार द्वारा चलाइ जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। नागरिकांे को आपदा के समय तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की एक अभिनव योजना 100 लगाओ पुलिस बुलाओ 15 अगस्त से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के तहत सभी जिलों में वाहन तैनात किए जाएंगे किसी भी प्रकार की आपदा, दुर्घटना की सूचना प्राप्ति पर तत्काल वाहन दुर्घटना स्थल पर पहुंचेंगे। शहरी क्षेत्र में यह वाहन 5 मिनट में तथा ग्रामीण क्षेत्रांे में 30 मिनट में फरियादी तक पहुंचेगा। यह वाहन 24 घंटे सड़कांे पर मौजूद रहेगा। इसमें पुलिस कर्मचारी तीन शिफ्ट में तैनात रहंेगे। इस व्यवस्था से आसामाजिक तत्वो पर निगरानी बढ़ेगी। महिलाओ बच्चो एवं वृद्धों की सुरक्षा मजबूत होगी। गंभीर अपराधों पर अन्कुष लगेगा तथा पुलिस की विवेचना एवं साक्षय का स्तर भी सुधरेगा। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने आज 4 जुलाई को स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम झाबुआ के सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदान की। गृह मंत्री गौर ने पुलिस कंट्रोल रूम झाबुआ के सभाकक्ष में धार-झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ उक्त योजना के संबंध में बनाई गई कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री गौर ने की। बैठक में आईजी इंदौर संभाग विपिन महेश्वरी, एसपी झाबुआ आबिद खान, एसपी अलीराजपुर कुमार सौरभ, एसपी धार राजेश हिंगणकर सहित पुलिस अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे
Next Post