
झाबुआ डेस्क। राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शहीद चन्द्रशेखर आजाद महाहविद्यालय मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी माह में लगने वाले राष्ट्रीय सेवा यांजना के शिविर जिले में चयनित स्मार्ट ग्राम में लगाये जाये। एनएसएस के बच्चे गांव में घूम-घूम कर हर व्यक्ति की समस्या नोट करके रखे। उसके बाद ग्रामीणों की समसयाओं के समाधान के लिए हर गांव मे चोपाल लगाकर जिला अधिकारियों द्वारा ग्रामीणो की समस्याओं का समाधान किया जाएगा ग्रामीण की समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी विभाग के जिला अधिकारी चोपाल में उपस्थित रहेगे। ग्रामीणों को शोचालय निर्माण एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित करे। बैठक में प्राचार्य शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय डाॅ. अनिजवाल, जिला संगठक एनएसएस डाॅ गीता दुबे सहित स्कूल एवं काॅलेज के एनएसएस समन्वयक एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- जोबट में बड़ा हादसा: श्री रिसॉर्ट गार्डन में लगी भीषण आग
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
Prev Post