जोबट। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल एक दिवसीय आलीराजपुर जिले के प्रवास पर 21 दिसंबर 2023 को आएंगे। महामहिम राज्यपाल सुबह 8.15 बजे स्टेट हैंगर से जोबट जिला आलीराजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल का जोबट आगमन होकर 9.50 बजे होगा तथा यहां महामहिम राज्यपाल पटेल गायत्री शक्तिपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल जोबट के स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सुबह 11.15 बजे विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित ग्राम पंचायत भिलखेडी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर 12.50 बजे जोबट से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे। Post navigation विशाल रावत को बनाया सांसद प्रतिनिधि, सांसद ने डामोर ने जारी किया नियुक्ति पत्र गायत्री शक्तिपीठ में राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे, उन्होंने आदिवासी समाज से कहा शादी से पहले जेनेटिक काउंसिल कार्ड का मिलान करें