जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलिराजपुर जिले के नानपुर मुख्य मार्ग की सड़क जो नानपुर हॉस्पिटल व स्कूल की ओर जाती है यहां रहवासियों की तत्परता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। क्योंकि इस मार्ग पर नालियों का पानी सड़क पर बह रहा था, यह पानी एक बिजली के पोल की ओर जा रहा था। जिसमें मेन लाइन की केबल का वायर टच होने के करण अर्थिंक आ रहा था।

गौरतलब है कि इस मार्ग से छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। यहां पर नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है। कल रात में दंत काॅलोनी के मनीष वाणी, विक्की राठौड़, अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नालियों जाम होने के बाद गन्दा पानी सड़क पर बहते हुए बिजली के पोल के जा रहा है। उसमें अर्थिंग आने से एक गाय व नन्दी छोटे बच्चे को अर्थिंग लगने के बाद मोहल्ले में दहशत बनी हुई थी। तत्काल बिजली विभाग के कर्मचारी को फोन लगाया। सुबह कर्मचारी पहुंचे, देखने पर जमीन में पानी की वजह से अर्थिंग आ रहा था। नालियों की सफाई नही होने से यह पानी सड़को पर आ रहा था। बिजली विभाग के तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। लाईन मेन रंजीत ने बताया कि बिजली के खम्बे से मेन लाईन की केबल का वायर टच था जो मेन लाईन बंद करके टच को हटाया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि जगह जगह से मेन लाईन की केबल टूटी हुई है उसे जल्द से जल्द नई केबल डाली जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *