बदनावर के पास स्थित कोटेश्वर धाम (कोद) में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा हो रही है। इस कार्यक्रम के लिए हमेशा मानवता की सेवा में अग्रसर रहने वाले गोतम ग्रुप ने कथास्थल तक जाने के लिए निःशुल्क बस की सुविधा की है। इसका शुभारंभ सोमवार को गोतम ग्रुप के गोतम गेहलोत और नागरजनों ने मिलकर किया। गोतम ग्रुप की इस पहल की पूरे नगर में भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। गौरतलब है कि कोद गांव से सटे कोटेश्वर धाम स्थित कथा स्थल पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। नगर से भी श्रद्धालु आसानी से कथा स्थल तक पहुंच सके, इसके लिए गोतम ग्रुप ने यह खास व्यवस्था की है। रिपोर्ट: सलमान शैख@ पेटलावद Post navigation सबके राम सबमें राम कार्यक्रम: हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने रखी प्रेस वार्ता, बताई आयोजन की रूपरेखा… “सबके राम सबमें राम”: ऐतिहासिक होगा पेटलावद में श्री राम जन्मोत्सव, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी दे रहे जगह-जगह निमंत्रण ..