जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर से 5 किलोमीटर दूर स्थित फाटा डेम में एक युवक डूब गया। छोटू पिता मगन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी फाटा सौलिया फलिया शनिवार रात को डेम पर ही काम करने वाले अपने रिश्तेदार के यहां गया था। दिलीप चौहान ने बताया वह रात करीब 9 बजे शौच के लिए गया। लेकिन फिर नहीं लौटा। तलाश करने निकले तो छोटू की चप्पल डैम के किनारे पर मिली। पानी में डूबने को आशंका के चलते पानी में उसकी खोजबीन शुरू की गई। रविवार सुबह भी पानी में छोटू को तलाशने का प्रयास किया गया। 14 घंटे बाद भी छोटू का पता नही चल पाया है। इस बीच अलीराजपुर से भी गोताखोरों की टीम पहुंच रही है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। Post navigation नानपुर सोसायटी में किसानों को 42 लाख 62 हजार रुपए के ब्याज माफी प्रणाम पत्र वितरित किए शिवजी के परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, विधायक ने दिया आर्थिक सहयोग