जितेंद्र वाणी, नानपुर

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश भर के किसानों के ब्याज की राशि को माफ करने के कार्यक्रम के तहत जिले के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह द्वारा नानपुर आदिम जाति साख सरकारी समिति के 17 ग्राम पंचायत के किसानों का 42 लाख 62 हजार रुपये 503 किसानों का ब्याज माफी के प्रणाम पत्र वितरित किये। जिसमे प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही अनेको योजनाओं के बारे में किसानों  सम्भोदित करते हुए प्रणाम पत्र वितरित किये। सबसे पहले हिन्दू रीति रिवाज अनुसार सरस्वती पूजन मुख्य अतिथियो के द्वारा सोसायटी प्रबंधक मनोहर लाल त्रिवेदी व स्टाफ के द्वारा कराया गया सभी गांव से आये किसानों को नाश्ता भी कराया गया। किसानों के ब्याज माफी कार्यक्रम नानपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, विक्रम सेन नगर पालिका पार्षद, जितेंद्र वाणी डिंपू राठौड़ घनस्याम माली देवेंद्र वाणी सुभम मूकेश वाणी आदि पार्टी कार्यकर्ता ने किसानों को सम्भोदित करते हुए  कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किसानों को बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *