सलमान शैख @ झाबुआ Live आज पेटलावद में एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें नगर के कुछ लोगो ने नकली चांदी के गिरोह को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते 2 से 3 दिनों से दो बाइक पर 4 युवक चांदी गिरवी रखने के लिए नगर के गांधी चौक में एक दुकानदार के यहां आ रहे थे। दुकानदार को यह भनक लग गई थी कि युवक जो चांदी गिरवी रख रहे है वो नकली थी। इसके बाद दुकानदार ने सुझबुझ से आसपास के लोगो की मदद से इन्हे पकड़ लिया। हालांकि इनमें से एक युवक भाग निकला। लोगो ने तीन जो युवक पकड़ाए उन्हें पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इन्हे हिरासत में लिया है। यह सभी युवक राजस्थान के रहने वाले है। इस मामले में टीआई राजू सिंह बघेल ने बताया पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। Post navigation कभी हमारी दुकान का वीडियो बनाकर धमकाया जाता है तो कभी झूठी शिकायते की जाती है, व्यापारी धंधा करे या नही …. लडकी व दामाद से दहेज के रुपये मांगना एक पिता को पड़ा भारी…