योगेंद्र राठौर, सोंडवा विगत दिनों हुए सोंडवा विकासखंड के बेजडा गांव में सोने के सिक्के लूट कांड के आरोपी बनाए गए टीआई सहित पुलिस कर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनसे सोने के सिक्के जब्त कर उन पर कार्रवाई करने तथा उन्हें गिरफ्तार कर उनके ऊपर लूट की धाराएं लगाए जाने की मांग भाजपा पदाधिकारियों द्वारा की गई। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष सोंडवा जयपाल खरत, किशोर शाह, विशाल रावत जोबट विधायक प्रतिनिधि और नागर सिंह चौहान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदि ने धरने में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और तथा पुलिस प्रशासन पर भी अपने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी एक जैसे नहीं है किंतु वो चार पुलिसकर्मी जिन्होंने इस काम को अंजाम दिया है उन्हें आम नागरिकों की तरह ही बर्ताव कर सजा दिलाई जाए। उन्होंने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा और यह चेतावनी दी है कि 25 तारीख तक यदि इस घटनाक्रम का पटाक्षेप नहीं होता है तो 25 तारीख को सोंडवा बंद रखा जाएगा तथा फिर से थाने का घेराव किया जाएगा और इसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन और पुलिस की होगी। Post navigation धर्म जागरण मंच निकालेगा कावड़ यात्रा, इस दिन होगा यात्रा का आयोजन आदिवासी अंचल में पाई जाती है यह सब्जी इसका सेवन आपके शरीर को करेगा तंदुरुस्त इसके फायदे जान चौक जाएंगे आप