https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2019/05/Untitled-18-1280x720-1.42Mbps-2019-05-05-07-53-58.mp4 सलमान शैख़@ पेटलावद अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बामनिया के ग्राम काजलिया में नदी के पास अवैध रूप से चल रहे हैं कच्ची शराब के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। जानकारी के मुताबित एसडीओपी बबिता बामनिया व टीआई नरेंद्र वाजपेयी के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर करीब डेढ़ सौ लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, इसी के साथ भट्टी और अन्य उपयोग में आने वाली सामग्री को भी जप्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस जब्त शराब को पेटलावद थाने लेकर आई है जहां कार्रवाई चल रही है। कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर नरेश ननामा, उपनिरीक्षक नरपत जमरा, प्रधान आरक्षक हितेंद्र चन्द्रवँशी, मुकेश, आरक्षक मुकेश, शैलेन्द्र, रवि की अहम भूमिका रही। Post navigation EXCLUSIVE: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, कार्यवाही जारी चेकिंग के दोरान पुलिस ने गुजरात बार्डर से पकड़ी 76 लाख रुपये की चांदी