अभी तक मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश परीक्षा में ही फर्जी तरीके से मुन्नाभाई शामिल होने के मामले सामने आते रहे है। अब नवोदय विद्यालय में भी एक ऐसा ही छोटा मुन्ना भाई पकड़ा गया है। मामला जोबट हायर सेकंडरी स्कूल का है। यहां पर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा हो रही थी। इस दौरान परीक्षक को एक परीक्षार्थी को लेकर आशंका हुई। इसके बाद दस्तावेजों को खंगाला गया तो खुलासा हुआ कि परीक्षा सुनील सिंह को देना थी और उसकी जगह उसका भाई अनिल परीक्षा दे रहा था। इसके बाद जब इस छात्र से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने केन्द्राध्यक्ष के सामने अपनी गलती कबूल कर ली। उसने स्वीकार किया कि वह अपने भाई की जगह परीक्षा देने आया था। इसके बाद नकल का प्रकरण बनाया गया है और मामला एसडीएम को सौप दिया गया है। Post navigation पेड़ पर यह दृश्य जिसने भी देखा, कदम थम गए, धड़कन बढ़ गई सीईओ के खिलाफ पत्रकार एकजुट, धरना और विरोध प्रदर्शन