जोबट, पारससिंह भदौरिया की रिपोर्टः जिले में एक सनसनीखेज मामलेमें एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। महिला के गले में फांसी का फंदा था। यह साफ नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस को सुबह सूचना मिली थी की जोबट-देगांव रोड़ पर एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन यदि मामला आत्महत्या का है तो यह महिला पेड़ पर इतनी ऊंचाई पर कैसे चढ़ गई। हालांकि, पुलिस की पहली कोशिश महिला की पहचान करने की है। इसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। Post navigation यहां होता बड़ा हादसा, पलटी खाते है नमक के ट्रक, चोट किसी को नहीं लगती, चमत्कार या बीमे का खेल EXCLUSIVE: अजब-गजब, पकड़ा गया बाल ‘मुन्नाभाई’, भाई की जगह दे रहा था दूसरा भाई परीक्षा