अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा राजघराने के भूतपूर्व महाराजा ठाकुर विक्रमसिंह राठौर का आज दोपहर निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। खवासा ठिकाने के महाराजा विक्रमसिंह के निधन की सूचना मिलते ही कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। श्रद्धांजलि देने वालों का राजभवन पहुंचने का दौर शुरू हो गया। ठाकुर साहब अद्भुत वक्तव्य कला और सम्मोहित व्यक्तित्व के धनी थे। आपके मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं से पारिवारिक संबंध थे। आज शाम 4 बजे महाराजा विक्रम सिंह जी की अंतिम यात्रा राजभवन राजवाड़ा चौक से निकलेगी। Post navigation जिपं सदस्य वार्ड 9 चुनाव: शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, युवाओं में दिखा उत्साह खवासा राजघराने के महाराजा के निधन के बाद शोक संवदनाएं व्यक्त करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री