जितेंद्र वाणी, नानपुर ऑल इंडिया ड्राइवर कल्याण संघ अपनी 29 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। संघ ने 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231121-WA0009.mp4 आलीराजपुर जिले के ड्राइवर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय डुडवे, उपाध्यक्ष कैलाश भिंडे ने बताया मध्य्प्रदेश भारत संघ के तत्वाधान में मनावर में संघ के बैनर तले एक आमसभा हुई। जिसमें आलीराजपुर जिले के भी सैकड़ो ड्राइवरों ने भाग लिया। आम सभा के पूर्व गंधवानी धार अलिराजपुर बड़वानी खरगोन झाबुआ देवास आगर मालवा सिहाेर सहित अन्य जिलों से ड्राइवर पहुंचे। वे डीजे के साथ धार जिले से मांगोद से 40 किलो मीटर की वाहान से जब यात्रा निकाली तो सभी शहरों ग्रामीणों ने इनका स्वागत जगह जगह किया। मनावर में जुलूस के साथ रैली निकाली गई। जिसमे अन्य प्रदेश भीलवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष ललित चित्तौड़ प्रदेश उपाअध्यक्ष राधेस्याम बंजारा सीहोर उज्जैन जीवन परिहार दिनेश परिहार लुधियाना सुरेंद्र प्रसाद रास्ट्रीय अध्यक्ष लुधियाना पंजाब धार जिले से महेश चन्द्वन्सी अध्यक्ष उपाध्यक्ष दिनेश रघुवंशी शामिल हुए। Post navigation आखों का इलाज कराने शिविर में पहुंचे मरीजों ने गिट्टी पर बैठकर किया डॉक्टर का इंतजार सफाई की ओर नहीं है ध्यान, सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, बीमारियों का अंदेशा