चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। दिलीप वाणी बनाए गए भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष बनाए गए। एसोसिएशन ऑफ इण्डियन जर्नलिस्ट (भारतीय पत्रकार संघ ) AIJ की मध्यप्रदेश जिला ईकाई द्वारा दिलीप वाणी को अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। भारतीय पत्रकार संघ AIJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देशानुसार एवं मनोहर मण्डलोई की सहमति से नियुक्ति की गई। साथ ही दिलीप वाणी को जिलाध्यक्ष बनने पर भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन के उद्देश्य के अनुसार पत्रकार जगत के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। उनके उज्जवल भविष्य तथा कार्यनिष्ठा की कामना की। दिलीप वाणी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अलीराजपुर एवं तहसील व ग्रामीण क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने वाणी को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *