लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया युवा संकट मोचन मित्र मंडल के तत्वाधान में माँ अंबिका चौक प्रांगण पर संगीतमय सुन्दकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान डुंगरा (छोटा) के श्याम मित्र मंडल द्वारा सुन्दकाण्ड का पाठ किया गया, सुन्दकाण्ड पाठ के दौरान डुंगरा की पार्टी द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वहाँ बैठा हर श्रद्धालु झूम उठा, क्या बड़े क्या बच्चे क्या महिला क्या पुरूष हर श्रद्धालु अपने आपको नाचने से रोक नही पाया ! श्याम मित्र मंडल के कैलाश जी अग्रवाल का जोश देखकर हर कोई हतप्रभ था ! श्याम मित्र मंडल का हर सदस्य अपने आप मे एक कलाकार था ! उनकी प्रस्तुतियों के चलते सुन्दकाण्ड पाठ रात 2 बजे तक चला ! नगर के गणमान्य जनों ने भी सुन्दरकाण्ड आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लिया ! Post navigation शर्मनाक: “मेरा क्या कसूर, मैं जीना चाहता था”; चौराहे पर मिला नवजात का मृत भ्रूण, फैली सनसनी … प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनिजी ‘निर्भय’ की निश्रा में रतलाम होंगे अक्षय तृतीय के पारणे